बच्चों को गुड टच-बैड टच और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर। महिला कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को किड्स कैरियर पब्लिक स्कूल, शिवपुरम गंगापुर में बाल संरक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रत्नेश, सदस्य गौरव तागरा, चाइल्ड हेल्पलाइन की केंद्र समन्वयक चांदनी रावत और केस वर्कर गोविन्द सिंह पांगती ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- छात्रों को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.