सीवान, अप्रैल 10 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर बच्चों को इससे बचाव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। शुरू हो चुकी गर्मी की वजह से मौसम के शुष्क रहने, गर्म हवाएं चलने एवं लू चलने की संभावना को देखते हुए बच्चों के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। डीईओ ने अपने पत्र में क्या करें, क्या ना करें संबंधी जानकारी विद्यालय के बच्चों को नियमित रूप से देने को कहा है। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम में प्रत्येक शनिवार को विभिन्न आपदाओं से बचने, उसके प्रभाव को न्यून करने और पूर्व तैयारियों के संदर्भ में निरंतर अभ्यास कराये जा रहे हैं एवं जानकारियां दी जा रही हैं। विद्यालयों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहे गर्मी की स्थिति को ध्यान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.