बच्चों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा
बहराइच, अगस्त 11 -- विशेश्वरगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा ने बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली की खुराक तथा दो वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली खिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों के पेट में होने वाले कृमि (कीड़े) को समाप्त कर उन्हें स्वस्थ रखना है। उन्होंने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस अवसर पर बीसीपीएम धर्मेंद्र मिश्रा, बीपीएम ममता मिश्रा, क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई दवा यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों को खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.