लखनऊ, जनवरी 29 -- सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। माल ब्लॉक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलेगा। इसलिए माल ब्लॉक में बच्चों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि किसी भी बच्चे को यह दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अभियान के लिए कर्मचारियों, डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया है। अभियान सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ एवं सुपोषित बनाना है, क्योंकि कृमि संक्रमण बच्चों के शार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.