उरई, फरवरी 10 -- उरई। राजकीय इंटर कॉलेज उरई में छात्र छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग मेला लगाया गया। इसमें तमाम विद्यालयों के शिक्षकों और बच्चों ने स्टाल लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को टिप्स दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित के निर्देशानुसार जीआईसी ग्राउंड मे मंगलवार को कैरियर गाइडेंस फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी और विशिष्ट अतिथि मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने मेले में शिक्षकों और छात्रों के लगाए स्टॉल का अवलोकन कर उनसे संवाद किया। कैरियर काउंसलिंग मेले मे राजकीय हाईस्कूल मुहाना, ईंटो, डकोर, जमरोही, सिद्धपुरा, मुसमरिया, अजीतपुरा, खरका, गोहन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.