नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय ने एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के साथ मिलकर विश्व किडनी दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की। इसका मकसद बच्चों में किडनी की बीमारियों के बारे में जागरुकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुशवाह ने बच्चों में किडनी की बीमारी के बारे में बताया। इस मौके पर निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...