बस्ती, जून 16 -- रुधौली (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती जिले के रुधौली थानाक्षेत्र के बभनी मिश्र गांव के महुआ टोला में मंगलवार शाम बच्चों को चिढ़ाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महुआ गांव निवासी माजिदा खातून (48) पत्नी मोहम्मद अय्यूब और पड़ोस में रहने वाली खुशनुमा पुत्री मोहम्मद रईस के बीच विवाद हो गया। खुशनुमा की शादी रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव में हुई है और वह करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके आई थी। बताया जाता है कि मंगलवार शाम खुशनुमा अपने बच्चों को 'काला' कहकर पुकार रही थी। माजिदा खातून को लगा कि वह उनके बच्चों को चिढ़ा रही है। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच...