बच्चों को कहानी से मिली सीख, कार्यक्रम को सराहा
बाराबंकी, जुलाई 5 -- बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा जिले के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक शिक्षण केन्द्र में शनिवार को बच्चों के लिए प्रेरक कहानी सत्र का आयोजन किया गया। लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक श्रृंखला दादी-नानी की कहानी जीतेश की ज़ुबानी के अंतर्गत स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को नाई और सरपंच की प्रेरक कहानी सुनाई। उद्यमी एवं समाजसेवी डॉ. खुशीराम वर्मा द्वारा बच्चों में कापी और पेंसिल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरंजक खेलों तथा कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास से हुआ। कहानी सुनाने के दौरान जीतेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुसीबत के समय डरने या घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से समस्या से बाहर निकलने का रास्ता तलाशना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहानी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.