लखीमपुरखीरी, मई 8 -- योग वेलनेस सेंटर खीरी टाउन के योग प्रशिक्षक योगी कुलदीप कुमार वर्मा व योग सहायक सीमा देवी ने छेदीलाल बाबूराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निजामपुर में विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। विद्यार्थियों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, उत्कटासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, पादहस्तासन, हास्यासन, ब्रेन पॉवर योग, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान व विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र वर्मा व स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- स्कूली छात्र-छात्राओं को मिले योग के टिप्स यह भी पढ़ें- स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन के लिए योग जरूरी: सुप्रिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.