सिमडेगा, जून 15 -- बानो, प्रतिनिधि। सीएचसी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक एवं एमओवाईसी डॉ. मनोरंजन कुमार ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर की। मौके पर डॉ. मनोरंजन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत प्रखंड के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है। मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए कृमि मुक्ति अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को कृमिनाशक दवा अवश्...