अररिया, मई 29 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड के प्लस टू पूर्णानंद हाईस्कूल सोहन्दर हाट में शुक्रवार को निर्वाचित विधायक मुर्शिद आलम का सम्मान समारोह आयोजित की गयी। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाम सरवर ने की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय शिक्षक व बच्चों ने विधायक को गुलदस्ता व फूल मालाओं से स्वागत किया। मौके पर विधायक मुर्शिद आलम ने कहा कि जोकिहाट विधानसभा में दो डिग्री कॉलेज संचालित है, अब उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को अन्य शहरों में भटकना नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय से उनका गहराई लगाव है। वे भी स्वयं इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने पहली मांग जोकिहाट विधान सभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग उठायी। यह भी पढ़ें- विधायक ने कॉन्फ्रेंस रूम फर्नीचर दिया आज जोकीहाट विधानसभा मंे ...