हरदोई, मई 19 -- हरदोई, संवाददाता। बच्चों को टेलीग्राम एप पर अश्लील वीडियो भेजने वाला इंजीनियर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोमवार को उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर हरदोई लाया गया। यहां कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों को टेलीग्राम पर भेजता था अश्लील वीडियो, प्रयागराज से इंजीनियर गिरफ्तार; हरदाेई कोर्ट में पेशीपुलिस की रिपोर्ट शहर कोतवाली में तैनात दरोगा रोशन सिंह की ओर से रविवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि टेलीग्राम एप पर एक चैनल के जरिए स्कूली बच्चों में अश्लील सामग्री प्रसारित की जा रही है। जांच में पता चला कि इस चैनल तक पहुंचने के लिए 350 रुपये सब्सक्रिप्शन शुल्क भी लिया जाता है। यह रकम एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजी जा रही थी जो विकास सिंह के नाम पर दर्ज है। पुलिस ...