बच्चों को अश्लील कंटेंट भेजने वाले इंजीनियर ने बनाए थे 21 चैनल, 7 हजार लोग बने थे मेंबर
वरिष्ठ संवाददाता, मई 19 -- बच्चों को अश्लील फोटो-वीडियो भेजने वाले प्रयागराज के इंजीनियर की करतूतों की जांच-पड़ताल में पता चला कि उसने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नामों से 21 चैनल बना रखे हैं। इस चैनलों में सात हजार लोग जुड़े हैं। सभी को वह पैकेज के हिसाब से अश्लील वीडियो और फोटो भेजता था। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज के थाना घूमनगंज के मोहल्ला न्यू मार्केट शिवाला निवासी इंजीनियर विकास सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ग्रुप बनाए थे। इसमें वह सब्सक्रिप्शन लेने के बाद अश्लील वीडियो-फोटो भेजता था। टेलीग्राम पर उसके 21 चैनलों में सात हजार लोग बतौर सदस्य जुड़े थे। इन चैनलों पर 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार अश्लील फोटो पाए गए हैं। विकास के चार बैंक एकाउंट का पता चला है। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.