सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक की अध्यक्षता में बाल संरक्षण के मुद्दों पर एडीआर भवन के सभागार में बैठक हुई। बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम और बाल यौन शोषण की रोकथाम पर गंभीर चर्चा की गई। डालसा के सचिव ने कहा कि शिवहर जिले में बाल संरक्षण के मुद्दों को गंभीरता से लेना होगा। बच्चों के अधिकारों का हनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बच्चों के अधिकारों का हनन कानूनी अपराध है। इसके रोक के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नालसा की सभी कानूनी सहायता योजनाएं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत चलाई जाती हैं। हमारा लक्ष्य आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर हर पात्र व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है, ताकि हाशिए पर खड़े समुदायों की बाधाएं दूर हो सकें। बैठक में नालसा स्कीम आशा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.