फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रद्धा मंदिर स्कूल में आयोजित चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण यज्ञ के तीसरे दिन आर्य विद्वान नरेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि बिना संस्कारों के मनुष्य का जीवन पशु तुल्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि संस्कार ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारते हैं और उसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने योग्य बनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशबंधु आर्य ने की। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी संस्कारों के प्रति कम जागरूक हो रही है। ऐसे में माता-पिता, शिक्षक और समाज के प्रबुद्ध वर्ग का दायित्व है कि वे बच्चों में संस्कारों का संचार करें। मुख्य अतिथि जगराम सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों से युवाओं को जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिसकी प्रेरणा वेदों और ऋषियों से मिलती है। कार्यक्रम के संयो...