बेगुसराय, मार्च 7 -- भगवानपुर। प्रखंड के विभिन्न प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को अगलगी के कारणों और उसके बचाव की जानकारी दी गई। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षकों ने बच्चों को अगलगी के कारण व अगलगी से बचने के उपाय से संबंधित जानकारी दी। खाना बनाने, खेतों में कटनी के दौरान बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंकना, पटाखा फोड़ने के दौरान फैलने वाले चिंगारी, मोमबत्ती, दीप जलाने के दौरान घर में लगने वाली आग की समस्या से अवगत कराया। दमकल को सूचना देने, खाना बनाने के दौरान किचन में पानी रखने सहित अन्य समाधान की जानकारी दी। बिजली से भी अक्सर शॉर्ट सर्किट में आग लगने की घटना घटित हो रही है। रसोई गैस के उपयोग के दौरान पाइप लिकेज से घरों में आग लग सकती है। सतर्कता व संचालन में सावधानी पूर्वक गैस चूल्हा जलाने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.