गिरडीह, अप्रैल 18 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को जमुआ पूर्वी के सियाटांड़ अवस्थित वेभ इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बच्चों के हौसला आफजाई हेतु विद्यालय की ओर से बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भविष्य में बुलंदियों की ओर अग्रसरित करते हुए विदाई दी गई। विद्यालय निदेशक कृष्णा सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं और उसी का परिणाम है कि उनके बच्चे शत् प्रतिशत सफल हुए हैं और सर्वाधिक 95 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कहा कि इसका श्रेय विशेष रूप से प्रधानाध्यापक अभिषेक पाण्डेय के साथ-साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को जाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.