सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को छात्रों की प्रतिभा और उत्साह का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। कक्षा सात से इंटर तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की थीम विंग्स ऑफ फायर को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष बंसल, विद्यालय निदेशिका संतोष गुप्ता, दीपक अग्रवाल, रीना अग्रवाल, अंकित गुप्ता, सृष्टि अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। वार्षिकोत्सव की थीम पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे. अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरित थी, जिसका उद्देश्य छात्रों में सपने देखने, ऊँची उड़ान भरने और लक्ष्य प्राप्ति की दृढ़ता का संदेश देना था। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थि...