संभल, मई 10 -- हयातनगर थाना पुलिस ने बच्चों के हाथ बांधकर तरबूज आगे रखकर वीडियो बनाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजीब बालियान ने बताया कि तीन दिन पहले रसूलपुर धतरा गांव में खलील मलिक का बेटा अरशान मलिक तीन दिन पहले साइकिल लेकर घर से निकला था। इसी दौरान आसिफ कुरैशी व उसके एक साथी ने बच्चों के हाथ बांधकर उनके आगे तरबूज रखकर वीडियो बनाई और वायरल कर दी। खलील मलिक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- बच्चे से मारपीट कर बनाया वीडियो, वायरल करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...