बच्चों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है पोलियो की खुराक : अविनाश
रामगढ़, जून 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को अशोक सिनेमा परिसर स्थित पोलियो बूथ पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वार्ड संख्या 7 के वार्ड पार्षद अविनाश उपाध्याय उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की। कहा कि पोलियो की दो बूंद हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। किसी भी बच्चे को इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सभी अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लाकर पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.