मेरठ, मार्च 14 -- भावनपुर थाना क्षेत्र के खोंजापुर गांव में शनिवार सुबह महिला ने अपने बच्चों के सामने घेर में बने कमरे में दुप्पटे से फांसी लगा ली। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। गांव खोंजापुर निवासी सारिता (28) पति बिट्टू और दो बच्चों के साथ रहती थी। शनिवार सुबह वह बच्चों के साथ घेर में उपले पाथने गई थी। इसी दौरान वह घेर में बने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा ली। बच्चों ने मां को फंदे से लटका देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने महिला को उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.