इंदौर, अप्रैल 20 -- इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब खूनी सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने एक बेकसूर इलेक्ट्रिशियन को उसके बच्चों के सामने मौत के घाट उतार दिया। गौरीनगर के जाम का बगीचा क्षेत्र में 38 वर्षीय सुरेंद्र साहू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। सीने में 2 से 3 वार कर बदमाशों ने उसे लहूलुहान कर दिया और चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र साहू रविवार को अपने साले कुलदीप की शादी की वर्षगांठ में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपने भतीजे प्रणव और 8 वर्षीय बेटे दक्ष के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी ने सुरेंद्र को गाली देते हुए 'स्टैंड ठीक कर ले'...