सहारनपुर, जनवरी 31 -- स्कूल से लौटते समय दो मासूम बेटियों के सामने एक व्यक्ति के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर बाजार पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्धमान कॉलोनी निवासी अमान फैज़ी पुत्र स्व. अहमद मियां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जनवरी को वह अपनी दोनों बेटियों को स्कूल से छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल से लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान खलासी लाइन पुल पर थाना जनकपुरी क्षेत्र के दूधली निवासी इब्राहिम कुरैशी तथा कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इब्राहिम कुरैशी और उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए अमान फैज़ी के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना देखकर उसकी दोनों बेटियां डर गईं और रोने लगीं। राहगीरों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.