संभल, मार्च 16 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशनदास सराय मोहल्ले में रविवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान पति ने बच्चों के सामने ही पत्नी के सीने में कैंची घोंपकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी अपने पेट में कैंची मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मूल रूप से अमरोहा के आदमपुर निवासी नफीस ने कुछ वर्ष पहले शहर से सटे मंडी किशनदास सराय में मकान बनाया था। करीब डेढ़ साल पहले पत्नी नाजमा से विवाद होने के बाद वह उससे अलग होकर आदमपुर में रहने लगा था। नफीस सराय तरीन में मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि नाजमा हातिम सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.