गौरीगंज, अप्रैल 9 -- अमेठी। गुरुवार को खंड शिक्षा कार्यालय के बगल प्राथमिक विद्यालय भवसिंहपुर में सत्र 2026- 27 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ,खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना व भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय के साथ अध्यापक ने अभियान को हरी झंडी दिखाई । इस अवसर पर अभियान के तहत गांधी यात्रा भी निकाली गई।इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना ने बताया कि शिक्षा की प्रथम सीढ़ी प्राथमिक शिक्षा है। जिसमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी अभिभावकों की होती है उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि अभिभावक प्राइवेट विद्यालय में महंगी फीस देते है साथ ही बच्चे के कपड़े प्रतिदिन स्त्री कराते हैं उनके सूज व टाई आदि की व्यवस्था करके अपने वाहन ...