बलिया, दिसम्बर 23 -- बैरिया। लगातार बढ़ रही ठंड अब बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ने लगी है। ठंड के कारण सर्दी जुकाम के साथ-साथ निमोनिया से पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में औसतन दो दर्जन से अधिक बच्चे व बुजुर्ग बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी जयप्रकाश नगर, पीएचसी मुरली छपरा, कोटवां में भी बीमार बच्चों व बुजुर्गों की भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में अधिक जुट रही है। इसमें अधिकांश बच्चे निमोनिया से पीड़ित रह रहे हैं। ठंड बढ़ने से सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार व सांस लेने में परेशानी व वायरल संक्रमण के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। सीएचसी सोनबरसा में तैनात वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों व बुजुर्गों को ठंढ से बचाने के लिये उनके परिजनों को विशेष व्यवस्था करनी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.