नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- बच्चों के साथ ट्रेवलिंग करना हमेशा एक्साइटिंग होता है, लेकिन साथ ही जरूरत होती है थोड़ी सी एक्स्ट्रा केयर की भी। अचानक बदलता मौसम, बाहर का खाना, थकान या लंबा सफर बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। ऐसे में अगर अचानक बुखार, उल्टी, दस्त या एलर्जी हो जाए और पास में डॉक्टर या मेडिकल स्टोर ना मिले, तो परेशानी और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए कभी भी ट्रैवल पर निकलने से पहले कुछ जरूरी मेडिसिन अपने साथ रखना बहुत जरूरी है। पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मालिक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कुछ जरूरी मेडिसिन और चीजों की लिस्ट बताई है, जो बच्चों के साथ ट्रेवलिंग करते हुए आपके पास जरूर होनी चाहिए। इतनी तैयारी के साथ जाएंगे तो किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से आसानी से निपट लेंगे। आइए जानते हैं।बुखार और दर्द की दवा हमेशा रखें साथ डॉक्टर...