फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- सीडीओ के स्टेनो कुमार गौरव के साथ सदर बाजार स्थित ब्रज स्वीट्स के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मारने के साथ मारपीट एवं अभद्रता कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना उत्तर के इंदिरानगर निवासी कुमार गौरव मुख्य विकास अधिकारी के यहां स्टेनो के पद पर तैनात है। शुक्रवार की शाम को वह बाजार से बच्चों को किताब,कापी एवं टिफिन आदि दिलाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। सदर बाजार में बाइक सवार ने पहले बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद गाली गलौज करने के साथ हाथापाई एवं अभद्रता कर दी। वह मोहल्ला गंज की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...