नई दिल्ली, जनवरी 15 -- अमेरिका के न्यूजर्सी से हाल ही में एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक भारतीय मूल की महिला ने बीते मंगलवार को कथित तौर पर अपने 2 बेटों का कत्ल कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने 35 साल की इस महिला को अपने दो छोटे बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। बच्चों की उम्र महज 5 और 7 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की पहचान न्यू जर्सी के हिल्सबोरो की प्रियाथर्सिनी नटराजन के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बच्चों के पिता ने इस बात की सूचना दी थी जिसके बाद महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। सोमरसेट काउंटी के प्रॉसिक्यूटर जॉन मैकडॉनल्ड ने बुधवार को बताया कि 13 जनवरी को एक शख्स ने लॉ एनफोर्समेंट को 911 पर कॉल किया। शख्स ने फोन कर पुलिस को बताया कि काम से घर लौटने के बाद उसने अपने दो बेटों को बेहोश पाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.