बच्चों के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दें
प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। बाल सुरक्षा और बाल अधिकारों को लेकर विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) की बुधवार को मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक हुई। बैठक में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त अपराध सागर जैन ने की। प्रभारी एसजेपीयू योगेंद्र कुमार पटेल ने बैठक में उपस्थित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बच्चों के मामलों में उनके सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कार्यशाला में बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन, जिला परिवीक्षा अधिकारी कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.