रामगढ़, मार्च 23 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस बरकाकाना में रविवार क़ो स्प्रिंग कार्निवाल का भव्य शुभारंभ बड़े उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद ने विधिवत फीता काटकर कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित था और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के पहले दिन में योगा, जुम्बा एवं गीता श्लोक जैसी गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। विद्यालय में आयोजित इस स्प्रिंग कार्निवाल के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला तैयार की गई है। इसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, पॉटरी, डांस, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, क्विज, टीम बिल्डिंग गेम्स, वैदिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.