बच्चों के सर्वांगीण विकास में बेहतर वातावरण जरूरी
मधेपुरा, मई 12 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। आदर्श अभिभाव-टीचर मीटिंग का एनपीएस गढ़िया नार्थ में भव्य आयोजन किया गया। मीटिंग का थीम हमारा बच्चा , हमारी जिम्मेदारी पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले रामबाबू, कृत नारायण बाबू एवं सुदेश बाबू को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ऐसे दानवीर एवं जागरूक अभिभावकों की उपस्थिति किसी भी गांव की शिक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित गरीब एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय परिवार की सक्रियता का परिणाम बताया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.