सीवान, जनवरी 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बाइस कट्ठा में गुरुवार को सपोर्ट टू प्री प्राइमरी कार्यक्रम के तहत बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक गुलाम मुस्तफा ने की। इस अवसर पर स्कूल परिसर बच्चों की चहचहाहट और उत्साह से गुलजार रहा। बाल मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें दौड़ प्रतियोगिता, पिट्ठो गेम, बच्चों द्वारा राइम प्रस्तुति, लंगड़ी, सॉफ्ट रिले गेम सहित कई खेल-कूद और शैक्षणिक गतिविधियां शामिल रहीं। एफएलएन किट का प्रदर्शन कर बच्चों को रोचक तरीके से सीखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष कौशल्या देवी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.