रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खोखा व प्राथमिक विद्यालय, कुसुमडीह में बच्चों के लिए लगाए गए झूले व खेल सामग्री का उद्घाटन जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। यह पहल सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर मद से की गई है। खेल के संसाधन का लगने से बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने खेल उपकरणों का आनंद लिया। राजीव जायसवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। एसे संसाधन से बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ता है। उन्होंने बताया कि सांसद के मार्गदर्शन में ग्रामीण विद्यालयों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास लगातार जारी है। मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रीतम झा, उपप्रमुख विजय ओझा, ...