भागलपुर, मई 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिर्धाचक आदिवासी टोला में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिदिन चेतना सत्र के दौरान योगाभ्यास और व्यायाम कराया जा रहा है। प्रधान शिक्षक अर्जुन केशरी ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और एकाग्रता को ध्यान में रखते हुए नियमित योगाभ्यास कराया जाता है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उनके मार्गदर्शन में शिक्षक चित्तरंजन कुमार सिंह और रंजीत कुमार बच्चों को विभिन्न योगासन सिखाते हैं और उनके लाभों की जानकारी देते हैं। नियमित अभ्यास से बच्चों में एकाग्रता, स्फूर्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक गढ़ रहा द सनराइज़ जूनियर स्कूल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...