नवादा, अप्रैल 16 -- पोषण पखवाड़ा के आठवें संस्करण का आयोजन जिले भर में व्यापक रूप से जारी है। इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाना, कुपोषण की समस्या को जड़ से समाप्त करना तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण करना है। 23 अप्रैल तक यह आयोजन होना है। इसी क्रम में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष, नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य थीम जीवन के पहले 6 वर्ष में मस्तिष्क का विकास है, जो बच्चों के समग्र विकास की नींव को सुदृढ़ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.