बलिया, अप्रैल 22 -- बलिया, संवाददाता। प्रसिद्ध रंगकर्मी लक्की गुप्त की एकल प्रस्तुति 'मां मुझे टैगोर बना दे' की प्रस्तुति बुधवार को फ़ीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल (निमिया पोखरा-कटरिया) में हुई। महान साहित्यकार रविन्द्र नाथ टैगोर की प्रेरणा से जुड़े इस नाटक में एक बच्चे के सपनों, संघर्षों और माता-पिता की भावनाओं की मार्मिक प्रस्तुति ने वहां मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को झकझोर दिया। लक्की ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से दर्शकों को भावुक कर दिया और समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित किया। बच्चों को हंसते-हंसाते हुए कलाकार ने एक बेहद संवेदनशील विषय को मंच पर जीवंत रूप देकर शिक्षा के महत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। नाटक की मुख्य थीम यह रही कि हर वर्ष अनेक बच्चों की पढ़ाई केवल इसलिए छूट जाती है क्योंकि उनके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.