जहानाबाद, अप्रैल 11 -- पोषण माह पर स्कूलों में हुए जागरूकता कार्यक्रम करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पोषण माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणवारी मठिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं द्वारा पोषण से संबंधित विभिन्न खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें दाल, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां, फल, दूध एवं अन्य पौष्टिक सामग्री को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही चावल एवं अनाज के माध्यम से पोषण संदेश लिखकर लोगों को जागरूक किया गया। शिक्षिका चांदनी कुमारी एवं अमरावती कुमारी ने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.