पीलीभीत, अप्रैल 8 -- पूरनपुर। मंगलवार को नगर के पब्लिक इंटर कालेज में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कंपोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेन्द्र सिंह कक्षा आठ पास बच्चों का सभी को संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए कक्षा नौ में शतप्रतिशत नामांकन कराने पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा कक्षा एक और कक्षा छह में भी प्रधानाध्यापकों को अपने वार्ड, ग्राम पंचायत के बच्चों के शतप्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि कर्मयोगी पोर्टल पर विद्यालयों के समस्त शिक्षक और कर्मचारी आनलाइन प्रशिक्षण दो दिनों के अंदर पूरा कर लें। बैठक में प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम, कमल मोहन पाण्डेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री विमल कुमार, ब्रजेश शुक्ला, ऋषि सक्से...