गोपालगंज, अप्रैल 19 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के भोरे थाने के हुस्सेपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर रविवार की सुबह हुई मारपीट में तीन बच्चियां और दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में मारपीट में घायल रविन्द्र बैठा की पत्नी चमेली देवी ने बताया कि उसके घर का एक बच्चा आंगन में शौच कर दिया था। जिसे उसके परिवार के सदस्य साफ कर दिए थे। इसी बात को लेकर पड़ोस के लोग गाली-गलौज करने लगे। विराध करने पर मारपीट करना शुरू कर दिए। मारपीट में चमेली देवी, मनोज बैठा की पत्नी संजना देवी,...