बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, मां-बेटा घायल, चार पर केस
संतकबीरनगर, मई 18 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के पुरवा मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर पर चढ़कर मां-बेटा को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुरवा मोहल्ला निवासी सरोज पत्नी धर्मेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद पड़ोसी आक्रोशित हो गए। आरोप है कि छोटे लाल, राजकुमार तथा राजकुमार के बेटे अंकुर और अमित लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में हुआ संघर्ष, दंपति घायल विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बेटे धीरज के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं उन्हें कंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.