मेरठ, मई 31 -- किठौर कस्बे में बच्चों में विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, पथराव और लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग चोटिल हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। घटना के बाद थाना पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। मोहल्ला बड़वालियान निवासी आसमुहम्मद उर्फ आशू पुत्र अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बच्चों में विवाद हो गया तभी महबूब, इंतजार, आकिल, सलीम, शानू पुत्र बाबू, आजाद पुत्र नफीस शाहरुख पुत्र महबूब, नूरमुहम्मद उर्फ नूरू पुत्र अख्तर, समीर पुत्र नूरमुहम्मद लाठी-डंडों धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और जमकर मारपीट, पथराव किया। जिसमें इश्तियाक, रिफाकत पुत्र कलवा, जावेद उर्फ फाटक गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि आकिल और समीर ने जावेद की छाती पर तमंचा सटाकर गोली चलाई जिसक...