बच्चों के विवाद में वृद्ध को मारी गोली
वाराणसी, जून 11 -- चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। गंगा किनारे स्थित ग्राम लूठा खुर्द में गुरुवार सुबह बच्चों के विवाद में मनबढ़ ने लाइसेंसी पिस्टल से 80 साल के वृद्ध लल्लू गुप्ता को गोली मार दी। गोली उनके बाएं कंधे के पास लगी। चौबेपुर पुलिस हत्या के प्रयास एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। यह भी पढ़ें- चौबेपुर में आपसी विवाद में वृद्ध को मारी गोलीबच्चों के विवाद का कारण लल्लू गुप्ता के भतीजे सुशील के पुत्र रितेश तथा सोनू अपने खेत से मिट्टी उठा रहे थे। आपस में हंसी-ठिठोली कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी अरुण पांडेय का भाई अनिरुद्ध एवं उसका पुत्र आयुष कहीं जा रहे थे। रितेश एवं सोनू को हंसते देख उन्हें लगा कि दोनों उन पर टिप्पणी कर हंस रहे हैं। वहां बच्चों में कहासुनी हुई। अनिरुद्ध और आयुष ने घर जाकर अरुण पांडेय को बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.