शामली, अप्रैल 1 -- कैराना। बच्चों के आपसी विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका दांत तोड़ दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पंजीठ निवासी काबिल ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। उसने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बात पर गांव के ही जुनैद और उसके भाई नवेद उससे उलझ गए।आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका दांत टूट गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.