अमरोहा, अप्रैल 12 -- बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट कर ग्रामीण को घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पपसरा खादर निवासी जाकिर शनिवार दोपहर अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। पड़ोसी एक शख्स का बच्चा भी वहां खेल रहा था। बताया जाता है कि दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर पड़ोसी ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर जाकिर के घर में घुसकर गाली-गलौज कर दी। विरोध जताने पर जाकिर व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने घटना का विडियो बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.