गोपालगंज, अगस्त 14 -- गोपालगंज। जिले के कटेया थाने के कोईसा गांव में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक हरकेश साह का 19 वर्षीय बेटा नितेश कुमार बताया गया है। इलाज के लिए पहले उसे कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। जहां परिजन लेकर पहुंचे तो उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि पड़ोस के लोग बच्चों के विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मारपीट में ज...