भागलपुर, मई 18 -- बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत अंतर्गत पठानटोला वार्ड-1 में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक हो गया। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हुए विवाद में शहवाज राइन (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, गांव के अमर आलम ने धारदार हथियार से शहवाज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों व परिजनों की मदद से घायल युवक को बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर के सिर में छह चोबे ठोके, गंभीर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...