मेरठ, दिसम्बर 1 -- सरधना रविवार दोपहर नवाबगढ़ी गांव में दबंग लोगों ने बच्चों के बीच हुए विवाद में एक युवक को बुरी तरह पीटा। उसके सिर में किसी धारदार वस्तु मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। अरमान पुत्र नसीम ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार दोपहर वह मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही वह घर से बाहर निकला तो उसके छोटे भाई से पड़ोस के बच्चों का किसी बात पर विवाद हो रहा था। उसने दोनों को धमकाया और वहां से भेज दिया। आरोप है इसी बीच दूसरे पक्ष के कई लोग वहां आ गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर में किसी धारदार वस्तु से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.