गोरखपुर, मई 18 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिगही गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामहरख चौहान ने आरोप लगाया कि गांव की धर्मीता देवी पत्नी पंचम चौहान और उनके बेटे मजनू व महेश ने 16 मई की रात उन्हें, पत्नी गायत्री तथा बेटों शैलेश और शैलेन्द्र के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे सभी घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, मां-बेटा घायल, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...