बच्चों के विवाद में मारपीट चार घायल
श्रावस्ती, मई 29 -- कटरा,संवाददाता। नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। गुरुवार को ग्राम पंचायत महदेइया में बच्चों के आपसी कहासुनी को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष की सावला पत्नी शिवराम, पिंटू पुत्र रघुपत तथा कुंती पत्नी राजकुमार घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सहरसा: सोशल मीडिया विवाद में मारपीट, चार घायल वहीं दूसरे पक्ष की कृष्णावती पत्नी पालूराम भी मारपीट में चोटिल हो गईं। आसपास के ग्रामीणों और परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.